Reactor explosion: विशाखापट्टनम में एक फार्मा के रिएक्टर में जबरदस्त धमाका हुआ है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। धमाके के बाद लगी आग में आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं। आग बेकाबू हो गई है। उस पर काबू के प्रयास जारी है। अनाकापल्ली जिले के एसईजेड स्थित साहिती फार्मा लैब के रिएक्टर में जबरदस्त धमाका हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धमाके के कारण कई लोगों के भीतर ही फंसे होने की जानकारी है। पुलिस ने बताया है कि धमाके की चपेट में आकर चार लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि इस धमाके में और कितने लोगों की मौत हुई है।
जिला अनाकापल्ली स्थित अच्युतापुरम एसईजेड में साहिती फार्मा लैब रिएक्टर में जबरदस्त धमाका हुआ है। विशाखापट्टनम के नजदीक अनाकापल्ली के एसईजेड में साहिती फार्मा लैब के रिएक्टर में पहले अचानक से गर्म हवा निकली और उसके बाद धुंआ निकला। जब तक लोग कुछ समझ पाते रिएक्टर में जबरदस्त धमाका हो गया। धमाके में दो लोगों की मौत हुई है। धमाका इतना तेज था कि आसपास का पूरा इलाका दहल उठा। धमाके के बाद रिएक्टर में भीषण आग लग गई। जिसपर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। धमाका अच्युतपुरम सेज में मौजूद Sahiti Pharma Unit रिएक्टर में हुआ है।
आग को बुझाने का काम जारी
जानकारी के अनुसार, धमाके के कारण रिएक्टर के भीतर लोगों के फंसे होने की जानकारी है। पुलिस के मुताबिक विस्फोट की चपेट में आकर छह लोग बुरी तरह झुलसे हैं। पुलिस ने जानकारी दी कि आग की लपटों को बुझाने के लिए एकत्र भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है। जिससे कि लोग दुर्घटनास्थल की ओर न बढ़ सकें।
आग में बुरी तरह झुलसे छह लोग
परवाड़ा डीएसपी केवी सत्यनारायण ने बताया कि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि कितने लोगों की मौत हुई है। लेकिन छह लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं।। केवी सत्यनारायण ने जानकारी दी कि घायलों को एम्बुलेंस से नजदीक के अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर उनका इलाज एनटीआर सरकारी अस्पताल में हो रहा है।
