फाइजर ने भारत में अपनी COVID-19 वैक्सीन के लिए आपातकालीन उपयोग के लिए DGCI से मांगी मंज़ूरी

फीचर्डफाइजर ने भारत में अपनी COVID-19 वैक्सीन के लिए आपातकालीन उपयोग के...

Date:


फाइजर ने भारत में अपनी COVID-19 वैक्सीन के लिए आपातकालीन उपयोग के लिए DGCI से मांगी मंज़ूरी

नई दिल्ली: अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर ने उसके द्वारा विकसित की गई कोविड-19 वैक्सीन के देश में आपातकालीन इस्तेमाल की औपचारिक मंजूरी के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक के पास आवेदन दिया है. फाइजर का यह अनुरोध ब्रिटेन और बहरीन में कोविड-19 टीके के इस्तेमाल की मिली इजाजत के बाद आया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या Pfizer की कोविड-19 वैक्सीन को देश में इजाजत मिल सकती है?

नियम नहीं देते इजाज़त
सूत्रों के मुताबिक नियम कहते हैं कि जिस वैक्सीन कैंडिडेट ने भारत में ट्रायल नहीं किया है उसे वैक्सीन देने की इजाजत नहीं दी जा सकती लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए कहा जा सकता है कि ऐसी परिस्थिति भी भारत के सामने पहले कभी नहीं आई थी क्योंकि कोरोना एक वैश्विक महामारी है और भारत दूसरा सबसे ज़्यादा प्रभावित देश है. इसलिए हो सकता है कि ‘अपवाद’ के तहत भारत इसको मंजूरी देने के बारे में सोचे लेकिन इसके अलावा भी एक मुद्दा है जिसको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

स्टोरेज बड़ी समस्या
भारत में ज्यादातर वैक्सीन को स्टोर करने के लिए तापमान 2 से 8 डिग्री सेल्सियस चाहिए होता है. कुछ गिनती की वैक्सीन ऐसी हैं जिसमें माइनस 20 डिग्री का तापमान स्टोर करने के लिए चाहिए होता है जबकि Pfizer वैक्सीन का स्टोरेज टेम्परेचर माइनस 70 डिग्री सेल्सियस है. ऐसे में सवाल है कि जब भारत के पास ऐसी स्टोरेज की सुविधा ही नहीं है तो फिर ऐसी वैक्सीन को मंजूरी देने का क्या फायदा होगा?

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...