हेट स्पीच देने पर पीएफआई का लीगल सेल इंचार्ज अरेस्ट

उत्तर प्रदेशहेट स्पीच देने पर पीएफआई का लीगल सेल इंचार्ज अरेस्ट

Date:


हेट स्पीच देने पर पीएफआई का लीगल सेल इंचार्ज अरेस्ट

  • अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के बाद कई तरह की साजिशों का हो रहा खुलासा
  • मोहम्मद दिलशाद पर सोशल मीडिया में भड़काऊ, आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोप है

लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद से कई तरह की साजिशों का खुलासा हो रहा है.लोगों को भड़काने के लिए अमन चैन के दुश्मन हेट स्पीच दे रहे हैं. ताजा मामला पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़ा है. लखनऊ पुलिस के मुताबिक, पीएफआई के लीगल सेल इंचार्ज मोहम्मद दिलशाद पर सोशल मीडिया में भड़काऊ, आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोप है. उसे अरेस्ट किया गया है. वह पीएफआई के पूर्वी यूपी का लीगल सेल का इंचार्ज है. पुलिस के अनुसार दिलशाद ने पूछताछ में बताया कि वह पीएफआई की पॉलिटिकल विंग एसडीपीआई (एसडीपीआई) का सक्रिय सदस्य है. कृष्णानगर पुलिस के हत्थे वो चढ़ा है.

संवदेनशील मुद्​दों को बहाने भड़काने की कोशिश
पुलिस के अनुसार दिलशाद ने सोशल मीडिया पर श्रीराम मंदिर, धारा 370 और अन्य संवेदनशील मुद्दों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस प्रकरण में कृष्णानगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी. छानबीन के दौरान उसे आजादनगर से गिरफ्तार किया गया.पूछताछ में पता चला कि आरोपित संगठन की नीतियों का प्रचार प्रसार करता है और युवाओं को संगठन से जोड़ता है. उसके अन्य साथियों और उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...