Petrol Rate Hike: मेरठ सहित देश के अन्य हिस्सों में पेट्रोल 100 के पार,आज फिर बढ़े दाम

बिज़नेसPetrol Rate Hike: मेरठ सहित देश के अन्य हिस्सों में पेट्रोल 100...

Date:


Petrol Rate Hike: मेरठ सहित देश के अन्य हिस्सों में पेट्रोल 100 के पार,आज फिर बढ़े दाम

मेरठ।Petrol Rate Hike – मेरठ और देश के अन्य महानगरों में आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि हुई। आज पेट्रोल और डीजल के दामों में 80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई। पिछले 9 दिन के दौरान लगातार ये सातवीं बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं। मेरठ में आज पेट्रोल पर 0.80 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई और ये 100.65 प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहीं डीजल के दामों में भी 0.80 प्रति लीटर की वृद्धि होने से यह 92.20 लीटर पर पहुंच गया।

कच्चे तेल में आई तेजी के कारण ही ग्राहकों को बढ़ी दरें झेलना पड़ रही हैं। देश में फिर से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी शुरू हो चुकी है। आज 30 मार्च को एक बार फिर पेट्रोल की कीमत में 80 पैसे की और डीजल पर भी 80 पैसे का इजाफा हुआ है। ये नई दरें सुबह आज 6 बजे से लागू हुई है।

बता दें कि 9 दिन में यह 7 वीं बार पेट्रोल—डीजल की कीमत में वृद्धि हुई ह है। 22 मार्च 2022 को 4 महीने बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों पहली बार वृद्धि की गई थी। उसके बाद से अब तक इन दोनों की कीमतों में लगभग बढ़ोतरी जारी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...