Site icon Buziness Bytes Hindi

Petrol Diesel Price Today: आज स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए देश के शहरों का भाव

petrol diesel price

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल Crude Oil के दाम पर पर तेल कंपनियां रोज पेट्रोल Petrol और डीजल Diesel के दाम बदलती हैं। अंतराष्ट्रीय बाजार में नवंबर 2022 के बाद क्रूड ऑयल दाम में उतार-चढ़ाव के बाद तेल कंपनियों ने कीमतें स्थिर हैं। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई सहित प्रमुख शहरों में वाहन ईंधन Fuel Price के भाव में आज, 17 जनवरी 2023 को कोई बदलाव नहीं हुआ है।
सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम Petrol-Diesel Price Today अपडेट हुए हैं। राज्य सरकार इनकी कीमतों पर अपना वैट VAT लगाती हैं। इसलिए अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल व डीजल के दाम अलग होता है।

देश के प्रमुख महानगरों में भाव

राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए और एक लीटर डीजल का दाम 89.62 रुपए है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन IOCL वेबसाइट iocl.com के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल का भाव 106.31 रुपए और डीजल का दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में आज पेट्रोल का दाम 106.03 रुपए और डीजल का भाव 92.76 रुपए प्रति लीटर है।

एनसीआर में पेट्रोल-डीजल का हाल

गाजियाबाद में आज पेट्रोल 96.58 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.75 रुपए प्रति लीटर है। जबकि नोएडा में पेट्रोल का भाव 96.57 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.96 रुपए प्रति लीटर है। गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपए और डीजल 90.05 रुपए में बिक रहा है।

Exit mobile version