पेट्रोल के दाम में आज फिर वृद्धि, डीजल की कीमत में बनी स्थिरता…

बिज़नेसपेट्रोल के दाम में आज फिर वृद्धि, डीजल की कीमत में बनी...

Date:


पेट्रोल के दाम में आज फिर वृद्धि, डीजल की कीमत में बनी स्थिरता…

नई दिल्ली : पेट्रोल के दाम में आज फिर वृद्धि दर्ज की गई जबकि डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है देश की राजधानी दिल्ली में 16 अगस्त से लेकर अब तक पेट्रोल के दाम में 1.40 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को दिल्ली में पेट्रो की कीमत 10 पैसे जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में नौ पैसे प्रति लीटर बढ़ा दी।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर क्रमश: 81.83 रुपये, 83.33 रुपये, 88.48 रुपये और 84.82 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

चारों महानगरों में डीजल की कीमत पूर्ववत क्रमश: 73.56 रुपये, 77.06 रुपये, 80.11 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है। एक दिन पहले बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था जबकि उससे पहले पेट्रोल के दाम में लगातार छह दिनों तक रोजाना वृद्धि हुई।

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में गुरुवार को तकरीबन स्थिरता के साथ कारोबार चल रहा था। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के नवंबर डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र से 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 46.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

जबकि अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के अक्टूबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में बीते सत्र से महज 0.02 फीसदी की कमजोरी के साथ 43.38 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...