Site icon Buziness Bytes Hindi

Petrol Price Hike: पेट्रोल की कीमत 102 रुपये के पार,आज भी बढ़े ईंधन के दाम


Petrol Price Hike: पेट्रोल की कीमत 102 रुपये के पार,आज भी बढ़े ईंधन के दाम

मेरठ। आज भी मेरठ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Price Hike) में इजाफा हुआ। आज मेरठ में पेट्रोल की कीमत 102 रुपये के पार पहुंच गई। मेरठ में आज पेट्रोल के दाम 102.24 प्रति लीटर पर पहुंच गए। यानी आज पेट्रोल के दाम में 0.80 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई।

Read also: बिहार: पेट्रोल के दाम बढ़े तो घोड़े पर सवार होकर निकले बिजली बिल वसूलने

वहीं डीजल की कीमत आज मेरठ में 93.80 प्रति लीटर हो गई। डीजल के दाम में भी आज 0.80 प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। देश के अन्य प्रांतों में भी पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Price Hike) में आज 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई। कुछ महानगरों में तो पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर पार हो गई। डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का असर लोगों की जेब पर तो पड़ ही रहा है साथ ही इसका असर जरूरी चीजों पर भी पड़ रहा है।

Exit mobile version