मेरठ। आज बुधवार को पेट्रोल डीजल के दामों में लोगों केा राहत मिली है। यानी आज भी तेल कंपनियों ने पेट्रो पदार्थ की कीमत में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया है। आज मेरठ सहित प्रदेश और देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर हैं। बता दें कि सरकार ने 11 दिन पहले पेट्रोल की कीमत में 9.50 रुपये और डीजल का दाम 7.25 रुपये प्रति लीटर घटा दिया था। जिसके बाद मेरठ सहित देश के सभी पेट्रोल पंपो पर पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी आई थी। आज बुधवार को मेरठ में पेट्रोल की कीमत 96.31 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का भाव 89.49 रुपये प्रति लीटर हैं।
प्रदेश में एक समान कर लगने के बाद भी शहर और जिलों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में अंतर रहता है। किसी शहर में ऐसा भी होता है कि प्रत्येक पेट्रोल पंप पर दाम अलग—अलग होता है। खासकर बड़े महनगरों में ऐसा होता है। गाजियाबाद, मेरठ,लखनऊ, गोरखपुर,प्रयागराज, कानपुर जैसे शहरों में कई स्थानों पर पेट्रोल और डीजल का भाव अलग—अलग होता है। इन महानगरों में पेट्रोल पंपों में पेट्रोल डीजल की कीमत में अंतर रहता है। दामों में ये अंतर पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन में आए खर्च के अनुसार निर्धारित किया जाता है। गत 22 मार्च को पेट्रोल डीजल कीमत में तेजी शुरू हुई तो दाम 100 रुपये प्रति लीटर को भी पार गए। पेट्रोल डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी का ये सिलसिला 21 मई तक चलता रहा। उसके बाद सरकार ने उत्पाद शुल्क में कमी कर पेट्रोल डीजल के दामों में कमी कर दी थी। लगातार वृद्धि से वाहन स्वामी परेशान थे। उत्पाद शुल्क में कमी से एक झटके के भीतर पेट्रोल डीजल के दाम काफी कम हो गए।
