नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई और आज सीएनजी के बढ़े दामों के बीच आज केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की जनता को कुछ राहत देने की बात कही है। जिसके अनुसार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो सौ रुपये प्रति गैस सिलेंडर की सब्सिडी देगी। वित्तमंत्री ने कहा कि इससे गृहणियों को लाभ होगा।
Also Read : ऐसे करें शुरू पेट्रोल पंप का बिजनेस
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कमी करने का फैसला किया है। जिसके अनुसार पेट्रोल पर आठ रुपये प्रति लीटर और डीजल पर छह रुपये प्रति लीटर की कमी की जाएगी। इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत सात रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी।
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र प्लास्टिक उत्पादों के कच्चे माल पर भी सीमा शुल्क कम करेगा। यहां देश की आयात निर्भरता अधिक है। स्टील के कच्चे माल पर भी आयात शुल्क कम किया जाएगा। हालांकि कुछ इस्पात उत्पादों पर निर्यात शुल्क लगाया जाएगा।
केंद्र सरकार की इस घोषणा को आगामी 2024 में आने वाले चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि अगर इसी तरह से महंगाई बढ़ती रही तो यह भाजपा सरकार के लिए ठीक नहीं होगा। इसका नुकसान भाजपा को आम चुनाव के अलावा हाल ही में होने वाले राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी उठाना पड़ेगा।
Also Read : CNG Price Today :सीएनजी के दामों में फिर वृद्धि, पेट्रोल डीजल पर आज भी राहत
