Site icon Buziness Bytes Hindi

CNG Price Hiked: सीएनजी के बढ़े दाम तो सताने लगी पेट्रोल डीजल के कीमतों की चिंता

मेरठ। तेल कंपनियों ने सुबह छह बजे सीएनजी के दामों में दो रुपये की वृद्धि कर दी है। इससे सीएनजी वाहन मालिकों को रविवार के दिन महंगाई का झटका दिया है। एक महीने के भीतर सीएनजी के दाम 4:50 रुपये प्रति किग्रा तक बढ़ गए हैं। इससे पहले गत 14 अप्रैल को सीएनजी की कीमतों में 2:50 रुपये प्रति किग्रा की वृद्धि हुई थी। आज मेरठ में पेट्रोल की कीमत लगातार 39 वें दिन स्थिर रही। हालांकि जिस तरह से रसोई गैस और सीएनजी के दामों में वृद्धि हो रही है।

Also read: मस्क के ट्वीटर से हुई दो बड़े कर्मचारियों की छुट्टी

इसके बीच लोगों को अब ये आशंका सताने लगी है कि जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा होगा। लेकिन फिलहाल आज राहत मिलने से वाहन चालकों ने चैन की सांस ली है। करीब सवा महीना के बाद पेट्रोल डीजल की कीमतें स्‍थिर हैं। लेकिन आम आदमी के लिए एलपीजी गैस के दाम को लेकर चोट पड़ी है। रविवार को मेरठ में पेट्रोल के दाम 105.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.58 रुपये प्रति लीटर ही रहे।

बता दें कि करीब पांच हफ्ते पहले धीरे-धीरे करके पेट्रोलियम कंपनियां  ने उत्‍पादों के दाम में 10 रुपये तक का इजाफा कर दिया था। वहीं दूसरी ओर एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी वृद्धि की गई थी। आम जन पर महंगाई की मार तेजी से पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर निर्माण सामग्री महंगी होने से अब घर बनाना महंगा हो गया। पेट्रोल मूल्‍य के अभी स्‍थिर रहने की संभावना लोगों को अब कम ही है।

Also read: शनिवार को आज ये है देश के महानगरो में पेट्रोल डीजल का भाव

बता दें कि गत शनिवार को एलपीजी रसोई गैस के दाम 50 रुपये प्रति सिलेंडर तक बढ़ा दिए गए थे। जबकि हाल ही में एलपीजी कमर्शियल रसोई गैस के दामों में 103 रुपये की वृद्धि की गई थी। बात दें कि देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने एक मई को एलपीजी कमर्शियल रसोई गैस के दाम में 103 रुपये की बढ़ोत्‍तरी की थी।

Exit mobile version