Meerut Petrol Diesel Price Hike: मेरठ में आज भी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े,जानिए अपने शहर का भाव

न्यूज़Meerut Petrol Diesel Price Hike: मेरठ में आज भी पेट्रोल डीजल के...

Date:

मेरठ। आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में 80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हो गई। मेरठ सहित पूरे देश में आज पेट्रोल और डीजल के दाम ​बढ़ गए। मेरठ में अब पेट्रोल की कीमत 105 रुपये प्रति लीटर को पार कर ₹ 105.04 प्रति लीटर पर पहुंच गई हैं। जबकि डीजल के दाम ₹ 96.61 प्रति लीटर तक पहुंच गए। पिछले पांच दिन से लगातार पेट्रोल  और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो रही है। पिछले पांच दिनों में पेट्रोल और डीजल पर ₹ 03.61 प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है।

Read also: CNG Price Hike: पेट्रोल डीजल के बाद सीएनजी ने दिया 12 घंटे में दूसरी बार झटका,बढ़े 2.50 रुपये
 

वहीं दिल्ली,मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी पेट्रोल डीजल के दामों में आज 80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई। देश के सभी महानगरों में सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए। पेट्रोल और डीजल के बढते दामों को लेकर अब लोगों का गुस्सा सड़क पर फूटना शुरू हो गया है। वहीं राजनैतिक दल भी सड़क पर उतरकर इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि अंतराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी आ रही है। लेकिन भारत में दाम बढ़ रहे हैं। इसको लेकर भी विपक्ष सरकार को घेर रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related