Site icon Buziness Bytes Hindi

Petrol-Diesel Price Today: जून में लगातार दूसरा दिन राहत भरा, जानिए आज क्या है पेट्रोल डीजल का भाव

मेरठ। जून में आज लगातार दूसरा महीना मेरठवासियों और प्रदेशवासियों के लिए राहत भरा रहा। आज तेल कंपनियों ने सुबह छह बजे पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव तो किया। लेकिन इसका कोई असर मेरठवासियों और आम लोगों पर नहीं पड़ा। आज दो जून को मेरठ में पेट्रोल डीजल के दामों में कोई वृद्धि नहीं हुई। मेरठ में आज गुरुवार को लगातार 13वें दिन पेट्रोल डीजल के दाम स्‍थिर बने रहे। केंद्र सरकार ने पेट्रो उत्‍पादों के दाम घटाकर आम लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है। मेरठ में आज गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्‍थिरता बनी है। सरकार ने बीते शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दाम कम किए थे।

Read also: Meerut Weather Update News: पारा एक बार फिर 40 के पार,अब भीषण गर्मी के आसार

जिसमें पेट्रोल की कीमत में 9.50 रुपये और डीजल के दाम 7.25 रुपये प्रति लीटर घटा दिए थे। सरकार द्वारा की गई इस कटौती से आम लोगों को बहुत राहत मिली। 
आज गुरुवार को मेरठ में पेट्रोल की कीमत 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.40 रुपये प्रति लीटर है। इस बीच पेट्रोल डीजल की कीमत कम होने से आम लोगों को राहत है। इस बीच मेरठ में पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से आशंका जताई जा रही है कि अभी लगातार हो रही दाम में स्थिरता बनी रह सकती है। पिछले दिनों पेट्रोल डीजल के दामों में तेजी आने का कारण क्रूड आयल के दामों का बढ़ना एक कारण माना गया था। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का असर भी तेलों दामों पर पड़ा है।

Exit mobile version