Site icon Buziness Bytes Hindi

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए आज पेट्रोल डीजल के भाव, जानिए अपने शहर की कीमतें

मेरठ। आज बुधवार को तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल का भाव सुबह छह बजे जारी कर दिया गया। आज भी दोनों पेट्रो पदार्थ के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। मेरठ में एक लीटर पेट्राल 105.04 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल की कीमत 96.61 रुपये प्रति लीटर है। वहीं राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 105.41 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का दाम 120.51 रुपये व डीजल के रेट 104.77 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 115.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में आज पेट्रोल का दाम 110.85 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं डीजल का दाम 100.94 रुपये प्रति लीटर स्थिर है। पिछले 6 अप्रैल के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई है। 

Read also: Accident on Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में तीन की मौके पर मौत और 32 घायल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 112 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है। तेल कंपनियों ने डीजल के थोक खरीदारों के लिए 25 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ा दिए हैं। वहीं देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल की कीमत आसमान पर है। जो देश के अन्य हिस्सो से अधिक दामों पर बिक रहा है। इनमें राजस्थान,मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा जैसे राज्य हैंं जहां पर पेट्रोल का भाव 110 रुपये से ऊपर चल रहा है। इस समय देश में मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

 पेट्रोल-डीजल की कीमत मोबाइल पर एसएमएस के जरिए पता की जा सकती है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज करना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग होता है। जो आईओसीएल की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल डीजल के दाम में बदलाव होता है। सुबह छह बजे नई दरें लागू होती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें शामिल होने के बाद इसका दाम दोगुना हो जाता है।

Exit mobile version