Petrol-Diesel Price Today: आज रविवार को जानिए क्या है पेट्रोल डीजल की कीमतें

उत्तर प्रदेशPetrol-Diesel Price Today: आज रविवार को जानिए क्या है पेट्रोल डीजल की...

Date:

मेरठ। आज सुबह देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दामों में छह बजे बदलाव किया। लेकिन इस बदलाव का कोई असर वाहन मालिकों की जेब पर नहीं पड़ा। यानी आज भी लगातार एक सप्ताह के बाद पेट्रो उत्पाद के दाम स्थिर हैं।  मेरठ में आम लोगों को आज भी उसी दाम पर पेट्रोल डीजल मिलेगा जिस दाम में शनिवार को बिक रहा था। केंद्र सरकार ने पेट्रो उत्‍पादों के दाम घटाकर लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है। आज रविवार को मेरठ में पेट्रोल डीजल की कीमत में स्‍थिरता बनी हुई है। बता दें कि मोदी सरकार ने गत शनिवार को पेट्रोल डीजल के दामों पर से टैक्स कम किया था। जिसके बाद पेट्रोल की कीमत में 9.50 रुपये और डीजल के रेट 7.25 रुपये प्रति लीटर कम हुए थे। आज रविवार को पेट्रोल दाम 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.40 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल डीजल की कीमतें कम होने से आम लोगों में खुशी है।

Read also: Saharanpur News Today: वायुसेना स्टेशन के बाथरूम में लटका मिला सार्जेंट का शव,डयूटी के दौरान की आत्महत्या

केंद्रीय वित्तमंत्री द्वारा की गई घोषणा से एक झटके में देश के साथ ही मेरठवासियों की जेब पर प्रतिदिन 55 लाख रुपये का बोझ कम हुआ है। मेरठ वासियों के वाहन औसतन 3.15 करोड़ रुपये का पेट्रोल और 3.60 करोड़ रुपये के डीजल की खपत करते हैं। बता दें कि एक समान कर लागू होने के बाव भी शहर व जिले में पेट्रोल व डीजल के दाम में काफी अंतर रहता है। लेकिन इतना ही नहीं एक शहर में स्थित पेट्रोल पंपों में भी कीमतों में अंतर मिलता है। कीमतों का यह अंतर पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन में खर्च के अनुसार तय किया जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related