Site icon Buziness Bytes Hindi

Petrol Diesel Price Today: आज जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली और चेन्नई की कीमतों में बदलाव

petrol diesel price

नई दिल्ली। Petrol Diesel Price तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल कीमतें जारी कर दी हैं। आज दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव किया है। सरकार ने पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा की थी। लेकिन अभी तक कीमत नहीं कम हुई है।


दिल्ली में बढ़े तेल पर दाम

आज जारी अपडेट के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल का दाम 96.72 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल का भाव 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आज दिल्ली में पेट्रोल पर 12 पैसे बढ़े हैं। मुंबई में आज 24 जनवरी को पेट्रोल कीमत 106.31 रुपए व डीजल भाव 94.27 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए जबकि डीजल का भाव 92.76 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर तो डीजल का दाम 94.24 रुपए प्रति लीटर है।


आपके शहर में कितना है दाम जाने ऐसे

पेट्रोल-डीजल की कीमत अपने शहर की SMS के जरिए पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल वेबसाइट पर RSP और शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर SMS भेजना होगा। शहर का कोड अलग-अलग है। जो आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। बता दें कि सुबह छह बजे पेट्रोल—डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है। सुबह छह बजे नई दरें लागू होती हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और स्थानीय टेक्स जोड़ने के बाद दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल और डीजल भाव रोज तय करने का काम कंपनियां करती हैं।

Exit mobile version