Site icon Buziness Bytes Hindi

Petrol Diesel Price: पेट्रोल की कीमत आज 98 रुपये के पार,डीजल के दाम भी आसमान पर


Petrol Diesel Price: पेट्रोल की कीमत आज 98 रुपये के पार,डीजल के दाम भी आसमान पर

मेरठ। तेल कंपनियों ने फिर पेट्रोल डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में लगातार पांचवीं बार बढ़ोतरी की है। पेट्रोल के दाम 47 से 53 पैसे तक बढ़ गए। जबकि डीजल की कीमत भी 53 से 58 पैसे तक बढ़ी है। मेरठ में आज पेट्रोल की कीमत 98.75 प्रति लीटर पर पहुंच गई। यानी आज 0.50 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई। वहीं डीजल के दाम मेरठ में 90.34 प्रति लीटर हो गए। आज डीजल पर भी मेरठ में 0.55 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। बात दूसरे महानगरों की करें तो दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 99.11 रुपये और डीजल 90.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

Read also: Petrol-Diesel Crisis: यूपी में गहरा रहा पेट्रोल का संकट, कंपनियों ने खड़े किए हाथ

जबकि मुंबई में पेट्रोल 113.88 रुपये व डीजल 98.13 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। कोलकाता में पेट्रोल 108.53 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 93.57 रुपये प्रति लीटर पर हैं। चेन्नई में पेट्रोल 104.90 रुपये और डीजल 95.00 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

Exit mobile version