Site icon Buziness Bytes Hindi

Meerut Petrol Diesel Price Today: जानिए आज क्या है पेट्रोल डीजल का मेरठ में अपडेट भाव

मेरठ। बाजार में पिछले एक माह से अधिक समय से पेट्रोल डीजल के भाव की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रमुख तेल कंपनियों ने आज रविवार को भी तेल के दाम स्थिर रखे हैं। तेल विपणन कंपनियों ने 26 जून 2022 के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा कीमतों को अपडेट कर दिया। मेरठ में आज पेट्रोल का भाव 96.31 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल के दाम 89.49 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने 21 मई को एक्साइज ड्यूटी में राहत प्रदान करते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम कर दिए थे। जिसके बाद से दोनों ईंधन के दाम स्थिर हैं। पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के ताजा अपडेट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है।

Read also: Petrol-Diesel Rate Today: कच्चे तेल की कीमत में आई नरमी,जानिए क्या है आज पेट्रोल डीजल का भाव

जबकि मुंबई में आज पेट्रोल का दाम 111.35 रुपये लीटर है। वहीं, कोलकाता में आज रविवार को पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं। बात डीजल की करें तो र​विवार को दिल्ली की कीमत में 89.62 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में डीजल का दाम 97.28 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में इसका भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल डीजल दाम बाकी अन्य  महानगरों की तुलना में कम है।

Read also: Breaking News Today: 70 प्रतिशत पेट्रोल पंपों पर लटके ताले,ई—रिक्शा पर बाइक लादकर तेल तलाश रहे लोग

राज्य स्तर पर पेट्रोल उत्पादों पर लगने वाला टैक्स हर शहर में अलग अलग होता है। जिस कारण से शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमतें भी बदली हुई होती है। अपने फोन से एसएमएस के माध्यम से प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज करना होगा। आज नोएडा में डीजल 96.92 रुपये प्रति लीटर पर है। इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के आधार पर तेल मार्केटिंग कंपनियां कीमत की समीक्षा करने के बाद ही प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल का भाव तय कर रही हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम के अलावा हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी स्वदेशी तेल कंपनियां हर दिन सुबह छह बजे शहरों की पेट्रोल डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं।

Exit mobile version