Site icon Buziness Bytes Hindi

International Market में बदले पेट्रोल डीजल के दाम, प्रमुख नगरों में आज ये है भाव

मेरठ। अंतराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल डीजल के दामों में कमी आने से आज फिर  लगातार 21 वें दिन मेरठ और देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के दामों में किसी प्रकार की कोई वृद्धि नहीं हुई है।  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ।  खबर है कि कच्चे तेल की कीमत अब कमजोर कम होने लगी है।

Also Read :  उत्तर रेलवे ने किया वाराणसी-जंघई-फाफामऊ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 102 डॉलर प्रतिबैरल तक पहुंच गए हैं। जबकि इससे पहले 20 अप्रैल को यह कीमत 114 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट हो रही है। कच्चे तेल के दामों में तेजी की वजह से 2021-22 में देश का कच्चे तेल के आयात दोगुना होकर 119 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। मेरठ में आज पेट्रोल का दाम 105.04 रुपये प्रति लीटर है।

Also Read : शेयर की कीमतों में गिरावट के बीच श्रीलंका में स्टॉक ट्रेडिंग को रोका गया

जबकि डीजल का भाव ₹ 96.61 प्रति लीटर है। दिल्ली में आज पेट्रोल कीमत 105.41 रुपये और डीजल का दाम 96.67 रुपये प्रतिलीटर है। मुंबई में पेट्रोल का दाम 120.51 रुपये और डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रतिलीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 115.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल का दाम 110.85 रुपये और डीजल कीमत 100.94 प्रति लीटर है।

Exit mobile version