Petrol-Diesel Rate: कच्चे तेल की कीमतों में हलचल के बीच जानिए देश में प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल का भाव

नेशनलPetrol-Diesel Rate: कच्चे तेल की कीमतों में हलचल के बीच जानिए देश...

Date:

नई दिल्ली। आज 10 जनवरी 2023 को कच्चे तेल की कीमतों में हलचल के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव आया है। इस बदलाव के बीच आज भी आम लोगों के लिए राहत भरी की खबर है। आज भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने हर रोज की तरह पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने आज मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। इस तरह आज लगातार 232 वां दिन है जब पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है।

आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुए नए बदलाव के मुताबिक प्रमुख महानगरों में भाव ये है। दिल्ली में आज पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर और डीजल 89.62 रुपए लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल का भाव 94.24 रुपए प्रति लीटर है।

इसके अलावा हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपए और डीजल 97.82 रुपए प्रति लीटर है। बंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपए और डीजल 87.89 रुपए प्रति लीटर है। तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपए और डीजल 96.52 रुपए प्रति लीटर है। भुवनेश्वर में आज पेट्रोल 103.19 रुपए और डीजल 94.76 रुपए प्रति लीटर है।

चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपए और डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर है। नोएडा में आज पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.96 रुपए प्रति लीटर है। जयपुर में आज 10 जनवरी को पेट्रोल 108.48 रुपए और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर है। गुरुग्राम में आज पेट्रोल 97.18 रुपए और डीजल 90.05 रुपए प्रति लीटर है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...