Site icon Buziness Bytes Hindi

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल—डीजल के दाम हुए अपडेट,आज ये है तेल की कीमत

पेट्रोल-डीजल के दाम आज तेल कंपनियों ने अपडेट कर दिए हैं। बीते दिनों की तरह आज तेल की कीमतों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। मेरठ में आज पेट्रोल की कीमत 96.31 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल का भाव 89.40 रुपये प्रति पर है। वहीं राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा, मुंबई की बात करें तो यहां पर पेट्रोल 106.31 रुपये में बिक रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया। तेल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि पिछले लंबे समय से पेट्रोल-डीजल के भाव नहीं बदले हैं।

Read also: Bihar Rain Alert: मैदान से पहाड़ तक बारिश का कहर,बिहार में बिजली की चपेट में आने से 11 मरे

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 96.72 रुपये और डीजल का दाम 89.62 रुपये है। किसी शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बदले हैं। मुंबई की बात करें तो एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये में बिक रहा है। जबकि यहां पर डीजल 94.27 रुपये में है। चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये स्थिर है। जबकि डीजल का दाम 94.24 रुपये है। इसके अलावा, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये है। वहीं डीजल का दाम 92.76 रुपये है। बिहार के पटना में पेट्रोल का भाव 107.24 रुपये है। जबकि डीजल की कीमत 94.02 रुपये है। वहीं चंडीगढ़ में पेट्रोल का दाम 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये में प्रति लीटर बिक रहा है।

Exit mobile version