Site icon Buziness Bytes Hindi

Petrol-Diesel Price Today: आज अपडेट हुए पेट्रोल और डीजल के भाव, जानिए क्या हुआ शहरों में बदलाव

Petrol-Diesel Price Today:

नई दिल्ली। आज रविवार 14 जनवरी को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत अपडेट कर दी है। जारी किए दामों के मुताबिक देश की राजधानी और आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव आया है। हालांकि इसका असर आम लोगों पर नहीं पड़ा है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा की थी। लेकिन अभी तक कीमतों में कमी नहीं की है।

आज दिल्ली में पेट्रोल का भाव 96.72 रुपए प्रति लीटर है। जबकि एक लीटर डीजल का दाम 89.62 रुपए है। आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल का दाम 106.31 रुपए और डीजल का भाव 94.27 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में 15 जनवरी को पेट्रोल का दाम 106.03 रुपए और डीजल की कीमत 92.76 रुपए प्रति लीटर हैं। चेन्नई में आज तेल के दाम स्थिर हैं। जिसके मुताबिक पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर व डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर हैं।

पेट्रोल और डीजल का भाव मोबाइल पर एसएमएस के जरिए पता कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर RSP और शहर का कोड लिखकर 9224992249 एसएमएस भेजना होगा। बता दें कि प्रत्येक शहर का कोड अलग होता है। जो आईओसीएल की वेबसाइट पर रहता है।

Exit mobile version