Site icon Buziness Bytes Hindi

Petrol Diesel Price Today: आज रविवार को नहीं बदले पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए प्रमुख महानगरों का हाल

Petrol Diesel Price Today:

नई दिल्ली। आज रविवार 8 जनवरी को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि आज सुबह तेल कंपनियों ने 6 बजे कीमतों में बदलाव किया। लेकिन इन बदलाव वाली कीमतों का देश के प्रमुख महानगरों के वाहन मालिकों पर कोई असर नहीं पड़ा है। यानी आज भी इनके दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया। देश के प्रमुख महानगरों में तेल के दाम रविवार को स्थिर हैं। हालांकि कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में मामूली वृद्धि देखने को मिली है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में जारी उतार—चढ़ाव के बीच देश की तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी करती हैं। ये कीमतें सुबह 6 बजे से नए दाम के रूप में लागू होती है। आज जारी किए गए प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल का भाव 96.72 रुपए प्रति लीटर है। जबकि डीजल का दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का भाव 106.31 रुपए प्रति लीटर है। जबकि डीजल प्रति लीटर 94.27 रुपए बिक रहा है। कोलकाता में आज रविवार को पेट्रोल का दाम 106.03 रुपए और डीजल प्रति लीटर 92.76 रुपए बिक रहा है। चेन्नई में आज पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह से देश के अन्य प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Exit mobile version