पेट्रा दुनिया के सात अजूबों में से एक के रूप में जाना जाता है, ये जॉर्डन में एक एतिहासिक नगर है | इसे लाल रंग के पत्थरों की वजह से ‘रोज सिटी’ के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है की छठी शताब्दी ईसा पूर्व में नबातियन साम्राज्य ने पेट्रा क अपनी राजधानी के तौर पर स्थापित किया था, और आज के समय में ये जगह मशहूर पर्यटक स्थल बन गया है | यहां की खूबसूरती को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं। तो चलिए जानते है इस जगहे से जुड़ी कुछ खास बातें.
इस जगह की पहली वास्तविक पुरातात्विक खुदाई वर्ष 1929 में की गई थी और फिर 1989 में फिल्म इंडियाना जोन्स और लास्ट क्रूसेड का फिल्मांकन इसी जगह पर किया गया था | उसके बाद ये जगह दुनियाभर में प्रसिद्ध हो गई |
Read also: मानसून के मौसम में इन जगहों पर बना सकते हैं घूमने का प्लान
पेट्रा में कब्रों, स्मारकों और पवित्र संरचनाओं को मिलकर एक विशाल शहर है, जहां लगभग 800 नक्काशीदार कब्रें हैं। इसके अलावा यहां 265 वर्ग मीटर में फैला एक पुरातत्व पार्क भी है और साथ में पेट्रा थिएटर भी है, जहां पर पांच से आठ हजार लोगों के बैठने की जगह थी।
पेट्रा में वाहनों को ले जाना प्रतिबंधित है, लेकिन आप गधे, घोड़ा गाड़ी और ऊंट को ला सकते है | ऐसा इसीलिए है क्योकि पेट्रा के अंदर जाने के लिए एक किलोमीटर की संकीर्ण घाटी से होकर गुजरना पड़ता है।
Read also: यहां शूट हुई फिल्म शेरनी, आप भी बना सकते है यहां घूमने का प्लान
अगर कभी यहां जाने का प्लान बनाए तो अच्छा समय है मार्च से मई या सितंबर से नवंबर महीना, आप यहां खूब एन्जॉय कर सकते है |

