पेशावर: मस्जिद में ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत, 70 घायल

इंटरनेशनलपेशावर: मस्जिद में ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत, 70 घायल

Date:


पेशावर: मस्जिद में ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत, 70 घायल

पेशावर: पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में हुए धमाके में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि 70 से अधिक घायल हो गए हैं। इस घटना में बड़ी संख्या में बच्चों के घायल होने की भी खबर है। पाकिस्तान की डॉन न्यूज के अनुसार पेशावर के एक पुलिस अधिकारी ने धमाके की पुष्टि की है।

फिलहाल धमाके के कारणों की जांच की जा रही है और बचाव कार्य जारी है। वहीं, पेशावर के लेडी रिडींग अस्पताल के एक प्रवक्ता मोहम्मद असीम ने बताया है कि 7 शवों और 70 घायलों को अस्पताल लाया गया है। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। पिछले महीने भी खैबर पख्तूनख्वा के नौशेरा के अकबरपुरा क्षेत्र में हुए एक धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि दो घायल हुए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...

Starlink की भारत एंट्री पर Reliance का जवाब: ‘हमें कॉम्पिटिशन से डर नहीं’

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत...