Person Born On August 2: शंकालु प्रवृत्ति के होते हैं आज के दिन जन्मे व्यक्ति,मानसिक रूप से होते हैं स्वस्थ्य

धर्मPerson Born On August 2: शंकालु प्रवृत्ति के होते हैं आज के...

Date:

आज दिनांक दो अगस्त को जन्मे व्यक्ति का मूलांक दो होगा। दो मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक माना जाता है। ये लोग अत्यधिक भावुक किस्म के होते हैं। ये स्वभाव से शंकालु भी बहुत होते हैं। दूसरों के दर्द से इनकों परेशान हो जाना ही सबसे बड़ी कमजोरी होती है। ये लोग मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना जाता है। अत: ये लोग अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। इनमें अभिमान तो जरा नहीं होता है। चंद्रमा के समान ही स्वभाव में उतार-चढ़ाव आता जाता है। ये अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

Read also: Person Born On August 1: एक मूलांक के व्यक्तियों को समझ पाना बेहद मुश्किल,हर ​स्थिति का सामना करने में सक्षम

कैसा रहेगा यह वर्ष :

किसी नए कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लेना जरूरी है। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक ही रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभलकर चलना बहुत अच्छा होगा। पारिवारिक विवाद के अलावा आपसी मेलजोल से सुलझाना ही हितकर होगा। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। यह वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में भी विशेष सावधानी रखना होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related