लोगों के प्यार व स्नेह से मुझे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली: राष्ट्रपति

उत्तर प्रदेशलोगों के प्यार व स्नेह से मुझे जीवन में आगे बढ़ने की...

Date:


लोगों के प्यार व स्नेह से मुझे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली: राष्ट्रपति

लखनऊ: भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज जनपद कानपुर देहात के पुखरायां क्षेत्र के रामस्वरूप ग्रामोद्योग इण्टर काॅलेज में आयोजित ‘अभिनन्दन समारोह’ को सम्बोधित किया। उन्होंने देश की वर्तमान युवा शक्ति की ऊर्जा को अपनी युवा ऊर्जा से जोड़ते हुए कहा कि मेरी कर्मस्थली के लोगों ने मुझे बड़ी आत्मीयता प्रदान की है। उन्होंने दिल्ली से जनपद कानपुर देहात तक की अपनी रेल यात्रा के दौरान रेल मंत्रालय द्वारा निर्माणाधीन फ्रेट काॅरिडोर की वस्तुस्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस रेलवे फ्रेट काॅरिडोर से आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और लोग लाभान्वित होंगे। पुखरायां एक व्यावसायिक केन्द्र है। इस काॅरिडोर से यहां के लोगों को भी फायदा होगा। आने वाले समय में इस सबका सकारात्मक प्रभाव हमारी अर्थव्यवस्था पर दिखेगा।

राष्ट्रपति ने क्षेत्र की जनता को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मैं आप लोगों के प्यार, सहयोग, आशीर्वाद एवं देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के कारण ही आज देश का प्रथम नागरिक हूं। आप सभी लोगों के प्यार व स्नेह से मुझे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। मेरी जीवन यात्रा में पुखरायां व कानपुर देहात की धरती एवं आप सभी लोगों का श्रेय है। उन्होंने कहा कि हमारे जनतंत्र में अवसर की समानता को सुनिश्चित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों तथा संविधान निर्माताओं ने क्रान्तिकारी परिवर्तन किया है। इसके लिए उन्होंने भारतीय गणतंत्र के सभी निर्माताओं का सादर नमन किया। उन्होंने दिवंगत मित्रों और विशिष्टजनों की स्मृतियों को भी साझा किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि आज पूरी मानवता वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप से जूझ रही है। केन्द्र व राज्य सरकार के साथ ही कोरोना वाॅरियर्स के प्रयासों से काफी हद तक इस महामारी को नियंत्रित कर लिया गया है। इस महामारी से मुक्ति के लिए हमें नियंत्रण एवं बचाव के उपायों का पालन करना होगा। क्योंकि सावधानी ही सबसे प्रभावी रक्षा कवच है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...