Site icon Buziness Bytes Hindi

Digital Marketing: बिना डिग्री वाले भी बना सकते हैं डिजिटल मार्केटिंग में अपना करियर,जाने कैसे ?

DIGITAL MARKETING new startup project MILLENNIALS Business team hands at work with financial reports and a laptop

बढ़ते डिजिटलाइजेशन से लोगों की जिंदगी में काफी बदलाव आया है और अब नौकरियों के तरीके भी काफी हद तक बदल गए हैं। दरअसल, आज के समय में युवा नौकरियों के पुराने तरीकों को छोड़कर नई तरह की नौकरियों जैसे डिजिटल मार्केटिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं।

वहीं, बढ़ते डिजिटलीकरण और बेहतर इंटरनेट सेवाओं के साथ इनके बाजार का आकार भी लगातार बढ़ रहा है। आज 450 अरब डॉलर से ज्यादा के डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में लाखों लोगों को रोजगार मिला हुआ है । इसलिए, यदि आप भी रोजगार की तलाश में हैं या अपने जीवन में कुछ नया करके पैसा कमाना चाहते हैं, तो आपको आज ही डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में प्रवेश करना चाहिए।

वहीं, बहुत कम पैसों में Google प्रमाणित विशेषज्ञों से डिजिटल मार्केटिंग सीखने के लिए आप कई वेबसाइटों की मदद ले सकते हैं। दरअसल, देश के युवाओं को डिजिटल मार्केटिंग में दक्ष बनाने के लिए कई वेबसाइटों ने एक खास कोर्स शुरू किया है। आप इन वेबसाइटों पर जाकर डिजिटल मार्केटिंग कोर्स पर क्लिक करके इस खास कोर्स से जुड़ सकते हैं और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में अच्छी नौकरी पाकर अपना करियर बना सकते हैं।

इन तरीकों से कर सकते है लाखों की कमाई

एफिलिएट मार्केटिंग
सोशल मीडिया मार्केटिंग
नेटवर्क मार्केटिंग
SEO मार्केटिंग
ईमेल मार्केटिंग
कंटेंट राइटिंग मार्केटिंग
ब्लॉगिंग
ऑनलाइन कोर्स बेचकर
पीपीई अभियान के माध्यम से
वेबसाइट मैनेजर बनकर
यूट्यूब और फेसबुक थंबनेल बनाने का काम
ई-कॉमर्स वेबसाइट खोल कर
डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ बनकर

किसी भी डिग्री वाले युवा शानदार करियर बना सकते हैं

किसी भी डिग्री वाले युवाओं के पास डिजिटल मार्केटिंग सीखने और इस क्षेत्र में करियर बनाने का बेहतरीन अवसर है। दरअसल, बहुत सी ऐसी वेबसाइट है जो कम फीस में डिजिटल मार्केटिंग का पूरा हुनर सिखाने में आपकी मदद करती है, इस कोर्स की खासियत यह है कि इसमें किसी भी उम्र और डिग्री का युवा प्रवेश ले सकता है। यानी इसमें 10वीं पास युवा से लेकर किसी भी डिग्री वाले लोग एडमिशन ले सकते हैं और डिजिटल मार्केटिंग का हुनर सीखकर शानदार करियर बना सकते हैं।

इसमें करियर कैसे बनाएं

जो युवा डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वे इसकी पूरी जानकारी गूगल की मदद से प्राप्त कर सकते हैं। सफलता के इस खास कोर्स में आपको गूगल सर्टिफाइड एक्सपीरियंस्ड फैकल्टी से पढ़ाई करने का मौका मिलता है। साथ ही, आपको सीखने के लिए 10+ मॉड्यूल और 20 से अधिक शिक्षण उपकरण प्रदान किए जाते हैं।

इन सभी सुविधाओं के साथ-साथ आपको मास्टर क्लास सेशन में भाग लेने का भी मौका मिलता है जहां इस इंडस्ट्री के विशेषज्ञ आपको इसके बारे में सिखाते हैं, तो देर किस बात की है, आज ही इस कोर्स से जुड़ें और डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाएं।

वर्तमान में सक्षम द्वारा इन तकनीकी पाठ्यक्रमों के साथ-साथ वर्षों के अनुभव वाले विशेषज्ञों एवं संकायों के मार्गदर्शन में कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

बढ़ते डिजिटलीकरण और बेहतर इंटरनेट सेवाओं के साथ डिजिटल बाजार का आकार भी लगातार बढ़ रहा है। आज 450 अरब डॉलर से ज्यादा के डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में लाखों लोगों को रोजगार मिला हुआ है ।

डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में नौकरी कहां मिलेगी?

SEO Analyst
SEO Manager
Email Marketing
Social Media Marketing
Business Analytics Specialist
Brand Management
Search Engine Optimization Specialist
UI/UX Designer
Affiliate Marketing

डिजिटल मार्केटिंग क्या है?

ऑनलाइन शॉपिंग, कंप्यूटर-फोन-लैपटॉप-टैब के इंटरनेट के जरिए शॉपिंग करना डिजिटल मार्केटिंग कहलाता है।

डिजिटल मार्केटिंग का भविष्य क्या है?


डिजिटल मार्केटिंग का अगले 100 वर्षों तक उज्ज्वल भविष्य है। क्योंकि आने वाले दशक में दुनिया अब से कई गुना ज्यादा डिजिटल हो जाएगी.

Exit mobile version