अमेठी में सिलेंडर वाले लोग सरेंडर कर रहे हैं, स्मृति ईरानी पर अखिलेश का बड़ा हमला

उत्तर प्रदेशअमेठी में सिलेंडर वाले लोग सरेंडर कर रहे हैं, स्मृति ईरानी पर...

Date:

अमेठी लोकसभा से INDIA गठबंधन के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में आज समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने एक विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। अपने चुनावी सम्बोधन में अखिलेश यादव ने शुरुआत से ही अमेठी से भाजपा और उनकी उम्मीवार स्मृति ईरानी पर ज़ोरदार हमला किया। अखिलेश ने कांग्रेस उम्मीदवार किशोरीलाल शर्मा को विनय की मूर्ती बताते हुए कहा कि उनका मुकाबला यहाँ पर अभिनय की मूर्ती से है. अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें यहाँ आकर ये जानकारी मिली है कि अमेठी में सिलेंडर वाले लोग सरेंडर कर रहे हैं

अखिलेश स्मृति ईरानी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें अच्छी तरह याद है कि यहाँ पर मीठी चीनी के लिए कड़वा झूठ बोला गया था. उन्होंने कहा कि अमेठी के लोगों ने तय कर लिया है कि जिन्होंने 13 रूपये किलो चीनी दिलाने का झूठा वादा किया था उन्हें इस बार वोट नहीं देंगे और वो अब स्मृति ही बन जाएँगी। अखिलेश ने कहा कि जब से सपा और कांग्रेस साथ आये हैं और गठबंधन में चुनाव लड़ने का फैसला किया है उन्होंने अपनी बम्बई वाली टिकट कटा ली है। अखिलेश ने कहा ये एक पर एक नहीं है, एक और एक 11 बनकर मुकाबला कर रहे हैं और जब एक और एक 11 हो जायेंगे तो बीजेपी वाले नौ दो 11 हो जायेंगे।

बीजेपी के 400 पार के नारे पर निशाना साधते हुए अखिलेश कहा कि वो अब नारा भूल गए, इनका रथ फंसा ही नहीं धस भी गया है. अखिलेश ने कहा कि दरअसल 400 पार की सीट जीतने की बात कर रहे हैं यानि कि लोकसभा की 543 सीटों में से 400 निकलने के बाद जो 143 सीटें बचती हैं. इनका मतलब वही 143 सीटें जीतने का है. अखिलेश ने कहा कि 140 करोड़ की जनता ने अब तय कर लिया है कि इस बार इन्हें 140 सीटों को भी तरसा देंगे. अखिलेश ने किशोरी लाल शर्मा की जीत का आह्वान करते हुए सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस पार्टी तो मेहनत कर ही रही, आप लोगों को भी किशोरी लाल जी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जी जान लगा देना है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...