Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरा काम देखकर लोग हैरान रह जायेंगे: परिणीति चोपड़ा


मेरा काम देखकर लोग हैरान रह जायेंगे: परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा की तीन बैक-टू-बैक फ़िल्मों ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’, ‘संदीप और पिंकी फरार’ और हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘साइना’ में उनके वर्सेटाइल परफॉर्मेंस को अच्छे रिव्यू मिले हैं, और लोग उनके काम की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा ने खुलासा किया कि, आने वाले दिनों में वह ऐसी चुनिंदा फ़िल्मों में काम करने वाली हैं जिनमें उनका परफॉर्मेंस देखकर लोग चौंक जाएंगे, क्योंकि इन फ़िल्मों के जरिए उन्हें दर्शकों को अपनी एक्टिंग स्किल्स दिखाने का मौका मिलेगा।

परिणीति चोपड़ा कहती हैं, “फिलहाल मैं बेहद खुश और उत्साहित महसूस कर रही हूं, क्योंकि ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’, ‘संदीप और पिंकी फरार’ और साइना को काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं। मुझे लगता है कि वर्सेटाइल रोल्स निभाने का मेरा फैसला ऑडियंस और क्रिटिक्स को काफी पसंद आया, जिससे एक कलाकार के तौर पर मुझे अपनी प्रतिभा को निखारने में मदद मिली।

आगे भी मेरी चॉइस काफी प्राकृतिक और बोल्ड होगी, और मुझे उम्मीद है कि तीन बैक-टू-बैक फ़िल्मों की तरह आने वाली फ़िल्मों में भी लोग मेरा काम देखकर हैरान रह जाएंगे।”

Exit mobile version