भारत के लोगों के लिए थाईलैंड हमेशा से ही पसंदीदा जगह रही है और सबसे ज्यादा पसंदीदा जगह है फुकेट, जो हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करता है | यहां कई तरह के अच्छे आकर्षक ऑफर पर्यटकों को दिए जा रहे हैं, जिसमें 72 रुपये का होटल रूम भी है | तो चलिए जानते है थाईलैंड के बारे में सब कुछ –
जो लोग कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं, उन यात्रियों के लिए फुकेट जुलाई के महीने से खुल रहा है | इसके अलावा थाईलैंड पर्यटक समूह की तरफ से एक कैंपेन चलाया गया है, जिसके अंतर्गत होटल के कमरों के लिए भी बेहद कम पैसे चुकाने पड़ेंगे। थाईलैंड की पर्यटन परिषद द्वारा चलाए गए इस कैंपेन को ‘वन नाइट, वन डॉलर’ के नाम से जाना जाता है।
‘वन नाइट, वन डॉलर’ कैंपेन के तहत होटल्स के कमरों की कीमत लगभग एक डॉलर यानी भारतीय पैसों में 72 रुपये होगी। माना जा रहा है कि अगर ये कैंपेन सफल होता है तो इसे कोह समुई और बैंकॉक जैसे स्थानों पर भी अमल में लाया जा सकता है।
Read also: कुछ ही देर बाद शुरू होने वाला है वलयाकार सूर्य ग्रहण, भारत में दिखना मुश्किल
फुकेट में आप स्पीडबोड का मजा लेकर फी फी आईलैंड्स जा सकते हैं। यहां के नजारे अपनी ओर आकर्षित करते हैं। दोस्तों संग पार्टी करने के लिए भी ये जगह बेहद सही है। आप कई अच्छी यादें लेकर लौट सकते हैं, जो जिंदगी भर याद रहेगी |

