Site icon Buziness Bytes Hindi

उर्वशी रौतेला के मॉर्निंग वॉक पर भी लोग हुए फ़िदा


उर्वशी रौतेला के मॉर्निंग वॉक पर भी लोग हुए फ़िदा

नई दिल्ली: उर्वशी रौतेला जो भी करती हैं उनके फैंस को बहुत पसंद आता है. सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली उर्वशी रौतेला ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मास्क पहनकर वॉक करती हुई नजर आ रही हैं. इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किये गए वीडियो के कैप्शन में लिखा- इवनिंग वॉक. इस वीडियो को अब तक 4 लाख 95 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. वहीं इस वीडियो पर हजारों कमेंट और लाइक्स भी आ चुके हैं. उर्वशी के चेहरे पर मास्क से उनका खूबसूरत चेहरा ठीक से दिखाई नहीं दे रहा है| पिंक कलर के टॉप और ब्लैक पैंट में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं.

उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टा पर अपनी खूबसूरत सी तस्वीरें शेयर की थी जिसमें वह मरून कलर की साड़ी पहने नजर आईं थी. मरून कलर की साड़ी में उर्वशी बहुत सुंदर लग रहीं थी. उर्वशी की यह फोटो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी.

Exit mobile version