Site icon Buziness Bytes Hindi

Rudrapur Gas Leak Case: जहरीली गैस के रिसाव से एक-एक कर सड़क पर गिरने लगे लोग, 50 से अधिक की हालत खराब

रूद्रपुरउत्तराखंड के रुद्रपुर में थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के आजाद नगर में आज मंगलवार को जहरीली गैस का रिसाव होने से एक-एक कर लोग गिरने लगे। लोगों के गिरते देख अन्य लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक करीब 50 लोगों की हालत खराब हो गई और अन्य को भी परेशानी होने लगी। पुलिस के मुताबिक क्लोरीन गैस रिसाव से यह समस्या हुई। लोगों केा बेहोशी की हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां जिला अस्पताल का आईसीयू वार्ड पूरी तरह से फुल हो गया। लोगों को अस्पताल के फर्श पर लिटाकर उनका इलाज किया गया। एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आजाद नगर में किसी कबाड़ी के यहां क्लोरीन से भरा हुआ सिलिंडर पहुंचा। जिसमें गैस के रिसाव से आसपास के इलाके में गैस फैल गई। इससे लोगों की तबीयत खराब होने लगी। 
मामले की सूचना पाकर पहले थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस मौके पर पहुंचे और उन्होंने राहत.बचाव कार्य शुरू किया। बाद में सूचना पर एसडीआरएफ टीम और फायर ब्रिगेड के अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे। 

Read also: Delhi Liquor Policy Case: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बैंक लाकर की तलाशी लेने वसुंधरा पहुंची सीबीआई

संबंधित गैस सिलिंडर को ई रिक्शा में रखकर आबादी से जंगल की तरफ ले जाया गया है। इसी दौरान गैस के रिसाव से अधिकारियों की तबीयत खराब होने लगी। जिन्हें आनन-फानन जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां इलाज चल रहा है।  गैस का रिसाव होने से आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी शुरू हो गई। इसी के साथ उल्टी होने की समस्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सड़क पर जहरीली गैस से बचने के लिए मुंह को कपड़े से ढककर चल रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आबादी के क्षेत्र में इस तरह के खतरनाक कार्यों बर्दाश्त नहीं किए जाएगा। इस संबंध में पुलिस के अधिकारी अभियान चलाकर जांच करेंगे और दोषियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी युगल किशोर ने बताया कि आबादी क्षेत्र में इस तरह के कार्यों की जांच के निर्देश दिए हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत में अब सुधार हो रहा है। उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।  मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंच कर मामले की जांच करेगी।

Exit mobile version