Site icon Buziness Bytes Hindi

ट्विटर बैन के बाद कंगना से लोग तोड़ने लगे प्रोफेशनल रिश्ते


ट्विटर बैन के बाद कंगना से लोग तोड़ने लगे प्रोफेशनल रिश्ते

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के ट्विटर अकाउंट को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट द्वारा हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. उनपर पश्चिम बंगाल में हुए स्टेट असेंबली एलेक्शंस को लेकर किए गए ट्वीट्स और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों की वजह से ये एक्शन लिया गया. इसके बाद से कंगना की मुश्किलें और भी बढ़ती जा रही हैं. एक्ट्रेस को अब नामी फैशन डिजाइनर्स ने भी खुद से अलग करना शुरू कर दिया है. दो फैशन डिजाइनर्स ने कंगना के साथ अपने फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट्स कैंसल कर लिए हैं और साथ ही कंगना के पुराने पोस्ट्स भी डिलीट कर दिए हैं.

मशहूर फैशन डिजाइनर आनंद भूषण ने कहा कि- आज जो कुछ भी हुआ उसके मद्देनजर हमने ये निर्णय लिया है कि हम कंगना के साथ अपने सारे अनुबंधों को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा रहे हैं. साथ ही हम ये प्रण भी ले रहे हैं कि हम आगे कभी भी कंगना के साथ कोई भी करार नहीं करेंगे. एक ब्रांड के तौर पर हम कभी भी ऐसे हेट स्पीचेज को बढ़ावा नहीं देंगे.

फैशन डिजाइनर रिमझिम दादू ने भी ट्विटर पर कंगना रनौत के साथ अपने सभी कोलाबोरेशन को तोड़ दिया है. उन्होंने कंगना के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि- सही चीजें कभी भी की जाएं उसे देर से होना नहीं कहते. हम अपने सभी सोशल मीडिया चैनल्स से कंगना अपने सभी पोस्ट्स और कोलाबोरेशन खत्म कर रहे हैं. भविष्य में हम उनके साथ कभी भी नहीं जुड़ेंगे.

वहीँ बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने दोनों फैशन डिजाइनर्स के इस कदम की सराहना की और लिखा- मैं ये देखकर सरप्राइज भी हुई हूं और खुश भी. @AnandBhushan & #RimzimDadu आप दोनों का शुक्रिया. आपने हेट स्पीचेज को सही मायने में समझा और इसका सही जवाब दिया. आप खूब आगे बढ़ें.

Exit mobile version