Site icon Buziness Bytes Hindi

Weather Update: आसमान से बरस रही ओस, कोहरे से कांप रहे लोग

Weather Update

नई दिल्ली। रविवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। रविवार को दिन भर हल्की धूप निकली लेकिन उसका कोई असर नहीं पड़ा। हालांकि दिन में तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। आज सोमवार को दिन की शुरुआत कोहरे और बर्फीली हवाओं के साथ हुई। पूरा उत्तरी भारत इस समय प्रचंड ठंड की चपेट में है। जिसके चलते यूपी के बाद दिल्ली के स्कूलों में भी 15 जनवरी तक का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

उप्र और उत्तरांचल में ठंड पूरे जोरों पर हैं। उत्तराखंड में आने वाले 24 घंटे के भीतर भारी बर्फबारी का अनुमान जताया जा रहा है। जबकि यूपी की राजधानी लखनऊ में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। लखनऊ में तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में उप्र में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी। उत्तरी भारत के लोगों के लिए आने वाले 3 दिन ठंड के लिहाज से काफी अहम हैं। मौसम विभाग के अनुसार इन तीन दिनों में ठंड और शीतलहर के अलावा कोहरे का सितम बढ़ेगा।

बता दें कि इस समय सबसे अधिक ठंड यूपी के पश्चिम जिलों में पड़ रही है। वहीं उत्तराखंड में भी हल्की बर्फबारी से हालात काफी खराब है। अधिकांश जिलों में आसमान से ओस बरस रही है। जिसके कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है।

आज सोमवार को सुबह उप्र के हाइवे और एक्सप्रेव वे पर कोहरे की चादर छाई हुई है। जिसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं एनसीआर में कोहरा छाने से इसका असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है। कोहरे के चलते ट्रेनें भी कई घंटा देरी से चल रही हैं।

Exit mobile version