Weather Update: बारिश के लिए तरस रहे पश्चिमी उप्र के लोग, चिलचिलाती धूप कर रही परेशान

उत्तर प्रदेशWeather Update: बारिश के लिए तरस रहे पश्चिमी उप्र के लोग, चिलचिलाती...

Date:

देश के अन्य हिस्सों में भले ही बारिश से हालात भयावह हो रहे हो। लेकिन पश्चिमी उप्र के जिलों में बारिश नहीं होने से यहां पर सूखे जैसे हालात उत्पन्न होने की स्थिति बनी हुई है। किसानों की फसली लागत जहां दिनों दिन बढ़ रही है। वहीं लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश नहीं होने से तापमान तो बढ़ ही रहा है। साथ ही चिलचिलाती गर्मी भी परेशान कर रही है।  बारिश अच्छी नहीं होने से पश्चिमी उप्र में गर्मी का प्रकोप लगातार बना हुआ है। माना जा रहा है कि अगस्त माह के बचे दिनों में अब बारिश की उम्मीद तो खत्म ही हुई साथ ही गर्मी से अभी किसी प्रकार की निजात मिलने के भी आसार नहीं बन रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी 10 सितंबर तक गर्मी से किसी प्रकार की निजात नहीं मिलेगी। 

बता दें कि इन दिनों पहाड़ों में हो रही बारिश से नदियां अपने उफान पर हैं। लेकिन पश्चिमी यूपी के लोगों से इंद्र देव रूठे हुए हैं। मानूसन की एक अच्छी बारिश के लिए पश्चिमी उप्र के लोग तरस रहे हैं। मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में अगस्त माह के अंतिम दिनों में चुभती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। आज शुक्रवार को सूरज के तेवरों में कहीं नरमी नहीं आई। सुबह से ही तेज गर्मी और सूरज की तपिश के चलते उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ है। लोग जहां पसीने से तरबतर दिखाई दिए। वहीं दोपहर के समय गर्मी के कारण सड़कें भी सूनसान हो गई। 

Read also: Delhi New Excise Policy: दिल्ली में विधानसभा का विशेष सत्र आज से,आबकारी नीति के विरोध में भाजपा करेगी आप का घेराव

इस समय दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। उमस लोगों को परेशान कर रही है। उमस के बीच गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम में उतार चढाव के कारण मौसमी बीमारियां भी बढ़ रही है। मेरठ सहित पश्चिमी यूपी के जिलों में गत गुरुवार को मौसम हल्का बदलाव हुआ। लेकिन बारिश कहीं नहीं हुई। जिसके चलते गर्मी और उमस से लोग दिन भर हलकान रहे। अगस्त का महीने में अब चंद दिन ही बचे हैं। गर्मी का असर कम होता नहीं दिख रहा। बढ़ती गर्मी के बीच तापमान  सामान्य से ऊपर चल रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related