विराट को कुछ भी बोलने पर लोग पीछे पड़ जाते हैं: कमिंस

स्पोर्ट्सविराट को कुछ भी बोलने पर लोग पीछे पड़ जाते हैं: कमिंस

Date:


विराट को कुछ भी बोलने पर लोग पीछे पड़ जाते हैं: कमिंस

नई दिल्लीः पैट कमिंस ने द ग्रेड क्रिकेटर पॉडकास्ट पर बात करते हुए यह बताया कि, अगर आप सोशल मीडिया पर हो तो आप चौंकने के लिए तैयार रहिए। आप विराट कोहली के बारे में कुछ कहेंगे तो आपको आपको अगले कुछ सालों तक लगातार चैक किया जाएगा। मुझे याद है मैंने कुछ साल पहले कुछ कहा था। विराट कोहली ने मेरे कहने के 6 महीने बाद एक शतक लगाया था और उसके बाद सोशल मीडिया पर इतनी सारी बातें होने लगी थी। कमिंस बताते हैं कि भारतीय मीडिया की अच्छी मेमोरी है।

पैटकमिंस इस समय आईपीएल के ताजा सीजन के लिए भारत में ही मौजूद हैं जहां वे कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं। केकेआर की टीम ने पिछले साल 15.50 करोड़ की भारी-भरकम रकम में कमिंस को खरीदा था। इससे पहले 2014 और 2015 में भी पैटकमिंस केकेआर में खेल चुके हैं।

पैट कमिंस कोलकाता नाइट नाइट राइडर्स के साथ अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहते हैं कि जब उन्होंने टाइटल जीता था। कैसे केकेआर की टीम ने बेंगलुरु में फाइनल मुकाबला जीता था और वह अगले ही दिन कोलकाता गए थे जहां पर ईडन गार्डंस में करीब एक लाख के आसपास लोग मौजूद थे और शाहरुख खान टीम के साथ साथ चल रहे थे। कमिंस बताते हैं कि फैंस चिल्ला रहे थे, रो रहे थे और शाहरुख खान का मेगा स्टारडम देखने लायक था। यहां तक की उस दौरान गलियों में भी हजारों लोग उमड़ आए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related