Site icon Buziness Bytes Hindi

Numerology: आठ मूलांक जन्म के व्यक्ति धीर गंभीर और होते हैं परोपकारी

मेरठ। दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक आठ होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर, गंभीर, परोपकारी, बहुत ही कर्मठ होते हैं। इनकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र होता है। ये भौतिकतावादी है। ऐसे व्यक्ति अदभुत शक्तियों के मालिक होते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार ऐसे व्यक्तियों के कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। इनके मन की थाह पाना मुश्किल है। ऐसे लोगों को सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

Read also: Astrology: छह मूलांक वाले होते हैं आकर्षक और कला प्रेमी,गजब का होता है आत्मविश्वास

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमान, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

Read also: Astrology: आज के दिन जन्मे व्यक्ति रखते हैं विशेष स्फूर्ति, हमेशा होती है परफेक्शन की तलाश

आठ तारीख को जन्मे व्यक्तियों के लिए यह साल व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अच्छी प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करेंगे तो रोजगार पाने में जरूर सफल होंगे। सभी कार्यों में मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे हैं वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित हो सकेंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। इस साल शुरूआत में थोड़ी परेशानी आ सकती है। लेकिन उसके बाद सब कुछ धीरे—धीरे ठीक हो जाएगा।

Exit mobile version