Site icon Buziness Bytes Hindi

People Born On 1st Nov:मानसिक शक्ति के प्रबल होते हैं आज के दिन जन्मे जातक

मानसिक शक्ति

मेरठ। आज एक नवंबर को जन्मे व्यक्ति मानसिक शक्ति के प्रबल होते हैं। आज 1 नवंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक एक होता है। इनका मूलांक सूर्य ग्रह द्वारा संचालित होता है। ये अत्यंत महत्वाकांक्षी होते हैं। इनकी मानसिक शक्ति बहुत ही प्रबल होती है। इनको समझ पाना बेहद मुश्किल और कठिन होता है। ये आशावादी होने के साथ ही हर स्थिति का सामना करने में भी सक्षम होते हैं। ये सौन्दर्यप्रेमी हैं।
इनमें सबसे अधिक प्रभावित करने वाला इनका आत्मविश्वास होता है। जिसकी वजह से ये सहज महफिलों में छा जाते हैं। ये शाही प्रवृत्ति के हैं। इनको किसी और का शासन पसंद नहीं होता है। ये साहसी और जिज्ञासु हैं।
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव : सूर्य तथा मां गायत्री
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
इस बार ऐसा रहेगा साल :—
इस साल पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए खुशखबर है इस साल मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बनेगी। विवाह के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा के लिए ये समय उत्तम हैं। ये साल अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

Exit mobile version