आज दिनांक 8 सितंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक आठ होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति गंभीर, परोपकारी और कर्मठ होते हैं। ऐसे लोगों की वाणी कठोर तथा इनका स्वर उग्र होता है। ये लोग भौतिकतावादी होते हंै। ये अदभुत शक्तियों के मालिक भी होते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित करने वाला होता है। ऐसे लोग जीवन में जो कुछ करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार इनके द्वारा किए गए कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। इनके मन की थाह पाना मुश्किल है। ऐसे लोगों को सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।
शुभ दिनांक: 8, 17, 26
शुभ अंक: 8, 17, 26, 35, 44
शुभ वर्ष: 2024, 2042
ईष्टदेव: हनुमान, शनि देवता
शुभ रंग: काला, नीला, जामुनी
जानिए कैसा रहेगा ये नया वर्ष
व्यापार-व्यवसाय की स्थिति पहले से अच्छी होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को प्रगति मिलेगी। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल आवश्य होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित हो रहे थे वो भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

