People Born On 6 August: सुगंध के शौकीन और आकर्षक विनोदी होते हैं आज के दिन जन्मे व्यक्ति

धर्मPeople Born On 6 August: सुगंध के शौकीन और आकर्षक विनोदी होते...

Date:

आज दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक छह होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी के साथ ही कलाप्रेमी भी होते हैं। इन लोगों में गजब का आत्मविश्वास होता है। इसी आत्मविश्वास के कारण ये लोग किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। ऐसे लोगों को सुगंध का बहुत अधिक शौक होता है। ये लोग अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति काफी गंभीर होते हैं। छह मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अतः इनमें शुक्र से प्रभावित बुराई पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति सहज झुकाव होता है। अगर इस मूलांक की कोई स्त्री हैं तो उसकी पुरुषों के प्रति दिलचस्पी होगी। लेकिन ये लोग दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक: 6, 15, 24
शुभ अंक: 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष: 2021, 2026
 ईष्टदेव: मां सरस्वती और महालक्ष्मी
शुभ रंग: सफेद, क्रीम, लाल और बैंगनी

Read also: People Born On 5 August: पांच अंक मूलांक वाले होते हैं बेहद भाग्यशाली, हर विद्याओं में होते हैं परिपूर्ण

व्यापार और परीक्षा में मिलेगी सफलता:

जो छात्र सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए यह साल शुभ रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में सफलता के योग बन रहे हैं। विवाह के योग भी बन रहे हैं। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में भी मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related