Site icon Buziness Bytes Hindi

People Born On 30 August: दार्शनिक स्वभाव और विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखने वाले होेते हैं आज के दिन जन्में लोग

अंक ज्योतिष के मुताबिक आज के दिन जन्में व्यक्ति का मूलांक तीन आता है। जो कि बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे लोग दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखने वाले होते हैं। ऐसे लोगों की शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत पकड़ होगी है। ये लोग एक सामाजिक प्राणी तो होते ही हैं। साथ ही ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता से युक्त भी होते हैं।  ऐसे लोग सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं। यही कारण है कि आम तौर पर ये अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण ऐसे लोग कभी-कभी अपने आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक: 3, 12, 21, 30
शुभ अंक: 1, 3, 6, 7, 9
शुभ वर्ष: 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव: सरस्वती, बृहस्पति, विष्णु
शुभ रंग: सुनहरा, पीला और गुलाबी

कैसा रहेगा यह साल:-

नवीन व्यापार की योजना इस साल पूरी होगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली के योग हैं। घर या परिवार में शुभ कार्य आयोजित होंगे। यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग बन रहे है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद होगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

Exit mobile version