People Born On 29 July: आज के दिन जन्मे व्यक्ति होते हैं अत्यंत कोमल स्वभाव वाले,महिलाओं से बढ़ाते हैं नजदीकिया

धर्मPeople Born On 29 July: आज के दिन जन्मे व्यक्ति होते हैं...

Date:

दिनांक 29 को जन्मे लोगों का मूलांक दो होता है। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 बनते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आज के दिन जन्मे व्यक्ति का मूलांक दो होता है। दो मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: ऐसे लोग अत्यंत कोमल स्वभाव के माने जाते हैं। इन लोगों में अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक माना जाता है। ये लोग स्त्रियों से मेल मिलाप बढ़ाने वाले होते हैं। इसके साथ ही ये अत्यधिक भावुक किस्म के भी होते हैं। ये स्वभाव से शंकालु होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से इनको परेशान हो जाना ही इनकी कमजोरी मानी जाती है। ये मानसिक रूप से तो स्वस्थ होते हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं। चंद्रमा के समान इनके स्वभाव में उतार-चढ़ाव पाया जाता है। ये लोग जल्दबाजी को त्याग दें तो जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

Read also: People Born On 28 July: राजसी प्रवृति के होते हैं आज के दिन जन्में व्यक्ति, नहीं पसंद करते किसी का शासन

स्वास्थ्य के लिहाज से संभलकर चलना होगा :

इस वर्ष स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलना होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतनी होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। इससे भारी नुकसान में पड़ सकते हैं। अनदेखी  दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नए कार्य योजना की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह काफी महत्वपूर्ण होगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...