Site icon Buziness Bytes Hindi

People Born On 25 September: पैनी नजर और खुले दिन के व्यक्ति होते हैं आज के दिन जन्मे जातक

आज दिनांक 25 सितंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक सात होता है। यह सात का अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस सात के अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई प्रकार की विशेषता लिए होते हैं। ऐसे लोग खुले दिल के व्यक्ति माने जाते हैं। ऐसे व्यक्तियों की नजर पैनी होती हैं। ये लोग किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस लोगों की प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह बना लेता है वैसे ही ये लोग भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

शुभ दिनांक: 7, 16, 25
शुभ अंक: 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष: 2023
ईष्टदेव: भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग: सफेद, गुलाबी, जामुनी, मेहरून

इस साल ऐसा रहेगा 

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह साल काफी सुखकर रहेगा। नए कार्य-योजना शुरू करने से पहले अगर केसर का लंबा तिलक लगाएं तो हर काम में सफलता मिलेगी। पूरे साल कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। प्रत्येक कार्य में जुटकर सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति अति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का पूरा सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाने से हर काम में कामयाबी मिलने के योग हैं।

Exit mobile version