Site icon Buziness Bytes Hindi

People Born On 22 September: 22 सितंबर को जन्मे जातकों केा जीवन में करना पड़ता है अनेकों परिवर्तनों का सामना

आज 22 सितंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक चार होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, तेज बुद्धि वाले, साहसी किस्म के होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में कई परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। इन लोगों का भाग्य काफी तेज होता है। जिस तेजी से भाग्य उदय होता है उसी तेजी के साथ भाग्य में ब्रेक भी लगता है। लेकिन यह निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ऐसे लोगों का जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान कूट-कूटकर भरा होता है। ऐसे लोग दिल के बहुत ही कोमल होते हैं लेकिन बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक: 4, 8, 13, 22, 26, 1
शुभ अंक: 4, 8,18, 22, 45, 57
शुभ वर्ष: 2031, 2040, 2060
ईष्टदेव: श्री गणेश, श्री हनुमान,
शुभ रंग: नीला, काला, भूरा

ऐसा रहेगा ये साल 

यह साल पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में पूरी तरह से सक्षम है। लेकिन इसके बाद भी सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा ही सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि मिलेगी। वहीं मित्र वर्ग का सहयोग भी मिलेगा।
नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक उनको किसी को बताना ठीक नहीं है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के अच्छै चांस है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

Exit mobile version