Site icon Buziness Bytes Hindi

People Born On 20 Oct: आज के दिन जन्में जातक शंकालु स्वभाव और दूसरों के दुख—दर्द को देख होते हैं परेशान

People Born On 20 Oct

आज दिनांक 20 अक्टूबर के दिन जन्मे व्यक्ति का मूलांक दो होगा। ऐसे व्यक्ति अत्यधिक भावुक किस्म के होते हैं। इनका स्वभाव शंकालु किस्म का होता है। ये दूसरों के दु:ख-दर्द से परेशान हो जाते हैं। यहीं इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह इनका मूलांक भी दो होता है। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह को मन का कारक माना गया है।
चंद्र के समान इनके स्वभाव में उतार-चढ़ाव आता है। ये लोग अगर जल्दबाजी त्याग दें तो इनका जीवन बहुत सफल होता है। ऐसे लोग मानसिक रूप से स्वस्थ तो रहते हैं लेकिन शारीरिक रूप से ये कमजोर होते हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना है। अत: ये अत्यंत कोमल स्वभाव के होते हैं। इनमें अभिमान तो बिल्कुल भी नहीं होता है।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव : शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

ऐसा रहेगा आज जन्मे व्यक्ति का साल :—

लेखन संबंधित मामलों में जरा सावधानी रखनी होगी। बिना देखे किसी कागजात पर साइन नहीं करना होगा। किसी नए कार्य की योजनाओं की शुरुआत करने से पहले ही बड़ों की सलाह करना बेहतर होगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति भी ठीकठीक ही रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभलकर चलना ही हितकर होगा। पारिवारिक विवाद मेलजोल से सुलझाएं। दखलअंदाजी बिल्कुल ठीक नहीं रहेगी।

Exit mobile version