आज दिनांक 19 सितंबर को जन्मे व्यक्ति मानसिक शक्ति के प्रबल होेते हैं। ये लोग हर काम करने में निपुण होते हैं। आज के दिन जन्में व्यक्तियों का मूलांक एक होता है। ये लोग साहसी और जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं। इनका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। ये अत्यंत महत्वाकांक्षी किस्म के होते हैं। इनकी मानसिक शक्ति काफी प्रबल होती है। इनको समझ पाना बेहद मुश्किल होता है। ये आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में भी सक्षम होते हैं। ऐसे लोग सौन्दर्यप्रेमी हैं। इनमें सबसे अधिक प्रभावित करने वाला इनका आत्मविश्वास होता है। इस वजह से ये सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। ये राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति होते हैं। इनको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।
शुभ दिनांक: 1, 10, 19, 28
शुभ अंक: 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष: 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव: सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
शुभ रंग: लाल, केसरिया, क्रीम,
ऐसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों के लिए इस साल खुशखबर है। उनकी सभी मनोकामना इस वर्ष पूरी होगी। यह साल लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों के पूरे होने में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बनी रहेगी है। विवाह के योग भी बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय काफी उत्तम हैं।

