आज दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संबंधित है और उसी के द्वारा संचालित भी होता है। इस मूलांक के व्यक्ति खुले दिल के होते हैं। ऐसे लोगें की प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह से जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही इस प्रवृत्ति के लोग तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब हो जाते हैं। ऐसे लोग पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की ऐसे लोगों में दक्षता होती है।
शुभ दिनांक:- 7, 16, 25
शुभ अंक:- 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष:- 2023
ईष्टदेव:- भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग:- पिंक,सफेद,जामुनी और मेहरून
Read also: People Born On 9 August: बेहद साहसी और स्वभाग में विशेष उत्साह वाले होते हैं आज के दिन पैदा हुए जातक
तेजी के साथ मिलेगी इस साल हर काम में सफलता:
इस वर्ष कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। प्रत्येक कार्य में जुटकर सफलता मिलेगी। व्यापार.व्यवसाय की स्थिति अच्छी और उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का पूरे साल सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए ये समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।
