People Born On 13 September: 13 सितंबर को जन्मे लोगों को जीवन में करना होता है परिवर्तनों का सामना

धर्मPeople Born On 13 September: 13 सितंबर को जन्मे लोगों को जीवन...

Date:

आज 13 सितंबर को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक चार होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, तेज बुद्धि वाले और साहसी होते हैं। इनका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान बहुत होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।
जैसे तेज स्पीड से आ रही गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए। कुछ ऐसा ही होता है इन लोगों का भाग्य लेकिन यह निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक की तरह होते हैं। ये लोग दिल के बहुत कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कुछ कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल रहते हैं।

शुभ दिनांक: 4, 8, 13, 22, 26, 31,
शुभ अंक: 4, 8,18, 22, 45, 57,
शुभ वर्ष: 2031, 2040, 2060
ईष्टदेव: श्री गणेश, श्री हनुमान
शुभ रंग: नीला, काला, भूरा

जानिए इस साल कैसा रहेगा 

इस साल मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं मित्र वर्ग का सहयोग भी पूरा मिलेगा। नए व्यापार की योजना प्रभावी होने तक उनको गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम रहेगा। इसलिए सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग प्रयास करें तो उन्नति के अवसर भी सामने आएंगे। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम सामने आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग से ही सफलता भी मिलेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related