Site icon Buziness Bytes Hindi

People Born On 12 September: आज 12 सितंबर को जन्में व्यक्ति होते हैं निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले

आज 12 सितंबर को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन होता है। जो कि गुरु बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। इस मूलांक के लोग दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति भी रखते हैं। इनकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। ऐसे लोग सामाजिक प्राणी हैं। आज के दिन जन्में व्यक्ति हमेशा परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में ही रहते हैं। यही कारण है कि ये लोग अक्सर ही अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में आ जाते हैं। आज के दिन जन्में व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। ये लोग अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी स्वयं तानाशाह बन जाते हैं।

शुभ दिनांक:- 3, 12, 21, 30
शुभ अंक:- 1, 3, 6, 7, 9
शुभ वर्ष:- 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव:- देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग:- पीला, सुनहरा और गुलाबी

ऐसा रहेगा यह वर्ष

इस वर्ष घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। इस वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद होगा। नए व्यापार और कार्य की योजना भी बन सकती है। इसके अलावा दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिलने के योग है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का होगा। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग इस साल पूरी तरह से प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग बन रहे है।

Exit mobile version