Site icon Buziness Bytes Hindi

People Born On 1 Oct: एक अक्टूबर को जन्में व्यक्ति होते हैं महत्वाकांक्षी, समझ पाना होता है मुश्किल

आज दिनांक एक अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक एक होता है। ऐसे लोगों का मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। ये लोग अत्यंत महत्वाकांक्षी किस्म के होते हैं। इनकी मानसिक शक्ति बहुत ही प्रबल मानी जाती है। इनको समझ पाना बेहद मुश्किल होता है। ये लोग आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में भी सक्षम होते हैं। ऐसे लोग सौन्दर्यप्रेमी किस्म के होते हैं। इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला इनका आत्मविश्वास होता है। जिसकी वजह से ये सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। ऐसे लोग शाही प्रवृत्ति के होते हैं। इनको किसी और का शासन पसंद नहीं है। ये साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक: 1, 10, 19, 28
शुभ अंक: 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष: 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव: सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
शुभ रंग: लाल, केसरिया, क्रीम

 कैसा रहेगा यह वर्ष

इस वर्ष पदोन्नति के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों के लिए यह साल खुशखबर वाला होगा। इस वर्ष मनोकामनाओं की भी पूर्ति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। अविवाहितों के लिए स्थिति काफी सुखद बन रही है। विवाह के प्रबल योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए यह समय उत्तम रहेगा। यह साल आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में भी सफलता मिलेगी

Exit mobile version